• Thu. Oct 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गोवा: वास्को में कार एक्सेसरीज की दुकान में भीषण आग, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे

Byadmin

Oct 29, 2026


एएनआई, पणजी। गोवा के वास्को में तिलक मैदान के पास स्थित एक कार एक्सेसरीज की दुकान में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत खुद स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे 11 बजे इसके बारे में पता चला और मैं खुद यहां आ गया। पूरा प्रशासनिक अमला आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहा है। इससे काफी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संडे मार्केट में 150 से ज्यादा विक्रेता अपनी दुकानें लगाते थे और यहां कुछ पक्की दुकानें भी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से प्रभावित विक्रेताओं को हर संभव मदद दी जाएगी।

By admin