• Thu. Jul 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘ग्रेटर बांग्लादेश का सपना देखने वाले जमातियों को हमने किया विदा’, सीएम शुभेंदु का कट्टरपंथी ताकतों को सख्त संदेश

Byadmin

Jul 30, 2026


राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार शाम कोलकाता के रवींद्र सदन में एक कार्यक्रम के दौरान वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट विदेशी विचारधारा और विदेशी शक्तियों से संचालित रहे तथा 34 वर्षों तक उनके प्रभाव में रहकर बंगाल पर शासन किया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को ‘जमाती तृणमूल’ बताते हुए कहा कि यह राजनीति अब समाप्त हो चुकी है।

सीएम शुभेंदु ने कहा कि ग्रेटर बांग्लादेश का सपना देखने वाले जमातियों को हमने विदा कर दिया है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल का नव निर्माण होगा। उन्होंने राज्य में ‘लैंड जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ को रोकने का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल अब नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और बंगाल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम शुभेंदु ने लोगों से सामाजिक समरसता बनाए रखने और राज्य के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।

बताते चलें कि बंगाल में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत के साथ राज्य में तृणमूल कांग्रेस के लगातार 15 वर्षों के शासन का अंत कर मई में राज्य की सत्ता पर पहली बार काबिज हुई है।

By admin