डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेहद दहेज क्रूरता का बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर के ठाठीपुर थाना क्षेत्र के न्यू मेहर कॉलोनी में गर्भवती नवविवाहिता निशा राठौर को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जबरन तेजाब पिला दिया गया। इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई और उसके गर्भ में पल रहा शिशु भी कोख में ही मर गया।
पुलिस ने मृतका के पति गजेंद्र राठौर, सास उषा राठौर और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सात दिनों की गहन जांच और निशा के मौत से पहले वायरल हुए भावुक वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की।
घटना क्या है?
निशा राठौर को 22 जून को बेहद नाजुक हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि तेजाब पीने के कारण उसकी हालत बिगड़ी और गर्भ में पल रहा शिशु भी नहीं बच सका।
सबसे चौंकाने वाला मोड़
निशा की मौत से पहले अस्पताल के बेड पर उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह तड़पते हुए रो-रोकर अपने पति गजेंद्र राठौर और सास उषा राठौर पर गंभीर आरोप लगा रही थी। निशा ने वीडियो में कहा कि उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और जबरन तेजाब पिलाया गया।
पुलिस की कार्रवाई
ठाठीपुर पुलिस ने वीडियो और प्रारंभिक जांच के आधार पर मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
यह मामला दहेज की कुप्रथा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की एक और मिसाल बन गया है। स्थानीय स्तर पर इस घटना से काफी आक्रोश फैला हुआ है।