• Sun. Nov 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

घी, नारियल या मूंगफली तेल, सेहत के लिए क्या अच्छा-एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं

Byadmin

Nov 22, 2026



आईसीएमआर ने खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल पर एक अध्ययन किया है

इमेज कैप्शन, आईसीएमआर ने खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल पर एक अध्ययन किया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

खाना पकाने के लिए कौन सा तेल बेहतर है, ये चर्चा घरों में अक्सर होती है. ये ऐसा विषय है जिस पर बहस भी रहती है.

हाल के समय में खाना पकाने के लिए ‘नारियल तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है’ जैसी बातें सुनने को मिलती है.

‘कीटो और पैलियो’ जैसे डाइट प्लान में नारियल तेल को विशेष स्थान दिया गया है.

इसी बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अध्ययन ने नारियल तेल और घी के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

इस अध्ययन के अनुसार, मूंगफली के तेल की तुलना में नारियल तेल और घी का इस्तेमाल करने वाले लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होने की आशंका रहती है.

By admin