• Sat. Nov 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चरखा, किताबें और कसरत: नेहरू के जेल में बिताए 3,259 दिनों के क़िस्से

Byadmin

Nov 14, 2026


जवाहरलाल नेहरू अपने नाती राजीव गांधी के साथ

इमेज कैप्शन, जवाहरलाल नेहरू अपने नाती राजीव गांधी के साथ

(भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर, साल 2025 में प्रकाशित इस कहानी को फिर से प्रकाशित किया जा रहा है.)

सन् 1921 का साल खद्दर, चरखा, गाँधी टोपी और अंग्रेज़ सरकार से सीधे टकराव का साल था.

नवंबर आते-आते नेहरू के बनाए वॉलंटियर दल ने एक के बाद एक कई शहरों में अंग्रेज़ सरकार के ख़िलाफ़ हड़ताल आयोजित की थी.

22 नवंबर, 1921 को वॉलंटियर दल को ग़ैरकानूनी घोषित कर दिया गया था और 6 दिसंबर को जवाहर लाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था.

एमजे अकबर नेहरू की जीवनी ‘नेहरू द मेकिंग ऑफ़ इंडिया’ में लिखते हैं, “मोतीलाल नेहरू आनंद भवन में अपने दफ़्तर में कुछ कागज़ात पर नज़र दौड़ा रहे थे तभी एक नौकर ने आकर उन्हें बताया कि पुलिस आनंद भवन के गेट पर पहुंच चुकी है. पीछे आ रहे पुलिस अफ़सर ने बहुत तहज़ीब से मोतीलाल नेहरू को आदाब-अर्ज़ कहा और उन्हें भवन की तलाशी लेने का सर्च वॉरंट दिखाया.”

By admin