10:07 AM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है।
09:23 AM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अब तक चार मैचों में 101 के औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मजबूत कद काठी वाले तेज गेंदबाज सूद ने अपनी तेज गति का अच्छा इस्तेमाल करते हुए चार मैचों में 11 विकेट लिए हैं और भारत की गेंदबाजी उन पर काफी निर्भर है। लेकिन इन दोनों के अलावा कप्तान लक्ष्य रायचंदानी, विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़, मध्य क्रम के बल्लेबाज अर्जुन राजपूत और वीके विनीत जैसे खिलाड़ियों ने अब तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखाई है।
09:22 AM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: नौवें खिताब के करीब भारत
भारत को अगर नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतना है तो उसे मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इस मैच में आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद जैसे खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 151 रन से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। भारतीय टीम की निगाह उस हार का बदला चुकता करने और नौवीं बार ट्रॉफी जीतकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने पर होगी।
09:10 AM, 14-Nov-2026
IND vs PAK U19 Live Score: फाइनल में पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला
India Vs Pakistan U-19 Asia Cup Final 2026, Live Score: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज अंडर-19 एशिया कप का फाइनल खेला जा रहा है। भारतीय टीम अपने नौवें खिताब से एक कदम दूर है। वहीं, पाकिस्तान की कोशिश ट्रॉफी बचाने पर है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।