• Wed. Oct 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चार राज्यों में 28 एमएलसी सीटों पर कौन पार्टी रही अव्वल, जानिए कैसे होता है यह चुनाव

Byadmin

Oct 28, 2026


बिहार

इमेज कैप्शन, 23 अक्तूबर, 2026 को पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ विधान परिषद सीटों के लिए हुए चुनाव के दौरान मतदान करते मतदाता

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव में अब तक कई नतीजे आ चुके हैं.

उत्तर प्रदेश में कुल 11 सीटों पर चुनाव हुए हैं. इनमें बीजेपी ने चार और समाजवादी पार्टी (एसपी) ने दो सीटें जीती हैं. एक अन्य सीट पर बीजेपी और तीन सीटों पर एसपी आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है. मतगणना जारी है.

बीजेपी गोरखपुर शिक्षक और आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर आगे है. वहीं, एसपी वाराणसी स्नातक, आगरा शिक्षक, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है.

बीजेपी पहले ही मेरठ शिक्षक, मेरठ स्नातक, बरेली शिक्षक और लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें जीत चुकी है.

बीजेपी के हरि सिंह ढिल्लों ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की. आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एसपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इस बीच, मतगणना प्रक्रिया को लेकर दोनों दलों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए.

By admin