• Sat. Nov 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चिप्स-बिस्किट के पैकेट पर होगी अब ये चेतावनी, आपकी सेहत के लिए अदालत का आदेश कितना अहम

Byadmin

Nov 28, 2026


सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई को चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट के लिए तय की जाने वाली सीमा यानी थ्रेशहोल्ड पर भी दोबारा विचार करने को कहा है

इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई को चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट के लिए तय की जाने वाली सीमा पर दोबारा विचार करने को कहा है

चिप्स, बिस्किट, इंस्टेंट नूडल्स या पैकेट में मिलने वाले दूसरे स्नैक्स खरीदते समय क्या आप उनके पीछे लिखी न्यूट्रिशन संबंधी जानकारी पढ़ते हैं? क्या आपको पता होता है कि आप जो चीज़ खा रहे हैं, उसमें कितनी चीनी, नमक या फैट है?

खाने के पैकेट के पीछे दी गई जानकारी में अक्सर प्रति 100 ग्राम या 100 मिलीलीटर उत्पाद में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा लिखी होती है. लेकिन इन आंकड़ों को समझना और उनके आधार पर यह तय करना कि कोई उत्पाद सेहत के लिए कितना ठीक है, हर उपभोक्ता के लिए आसान नहीं होता.

इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार, 26 नवंबर को पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर फ्रंट ऑफ पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग (एफओपीएलएल) लागू करने के संबंध में अहम निर्देश दिए.

अदालत ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से कहा है कि जिन पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में चीनी, नमक या सैचुरेटेड फैट की मात्रा तय सीमा से अधिक हो, उनके पैकेट के सामने अलग-अलग चेतावनी वाले निशान लगाए जाएं.

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने यह फैसला ‘3S एंड अवर हेल्थ सोसायटी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया’ मामले में सुनाया.

By admin