• Sun. Oct 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चीन का वो प्रोफे़सर जो मुश्किलों से जूझ रहे जेन ज़ी का बन गया सहारा

Byadmin

Oct 4, 2026


एक युवती दुकान के बाहर अल्ट्रामैन की आदमकद प्रतिमा के बगल में खड़ी है.

इमेज कैप्शन, तेजी से बदलते देश में युवा चीनी लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं

“आसमान से भेजा गया कोई सितारा,” ज़िहान हान उस शख़्स के बारे में कहती हैं, जिनकी वह हाल में बहुत बड़ी प्रशंसक बन गई हैं. चीन के युवा उन्हें अपना “आइडल” बताते हैं.

लेकिन वह न तो कोई पॉप सिंगर हैं और न ही फ़िल्म स्टार, बल्कि 54 साल के मानवविज्ञानी हैं.

प्रोफ़ेसर बियाओ शियांग एक ऐसी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बन गए हैं, जो धीरे-धीरे निराश होती जा रही है.

और इसकी वजह है वह विषय, जिस पर वह बात करते हैं- चिंता और उससे निपटने का तरीका.

चीन की अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी ने बहुत तेज़ी से तरक्की की है, लेकिन वहां की जेन ज़ी के लिए चिंता की कई वजहें हैं.

By admin