• Fri. Nov 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चीन ने पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री के लिए भेजे लज़ीज़ पकवान,बटर चिकन, निहारी से लेकर मटन कोरमा तक

Byadmin

Nov 27, 2026


स्पेस स्टेशन

चिकन बसरा, निहारी, मटन कोरमा और चना शोरबा.

इन पकवानों के नाम सुनते ही किसी व्यस्त पाकिस्तानी रेस्तरां या दावत का ख़याल आता है. लेकिन इन दिनों पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर इन लज़ीज़ पकवानों की चर्चा एक अलग ही वजह से हो रही है.

दरअसल, ये व्यंजन चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार किए गए ख़ास हलाल मेन्यू का हिस्सा हैं.

चीन के सरकारी चैनल चाइना ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क (सीजीटीएन) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया, “चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर छह लोगों के लिए रात्रिभोज का इंतज़ाम किया जा रहा है. इसमें पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री के लिए ख़ास तौर पर चुने गए 100 से ज़्यादा तरह के हलाल डिश भी परोसे जाएंगे.”

सीजीटीएन के मुताबिक़, इन व्यंजनों में निहारी, मटन कोरमा और छोले की सब्ज़ी भी शामिल हैं.

By admin