• Sun. Oct 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जंतर-मंतर: दो महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी युवती ने लगाए पुलिस अफ़सरों पर यौन हमले के आरोप

Byadmin

Oct 4, 2026


जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी

इमेज कैप्शन, महिला पत्रकार ने दावा किया कि वह शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचीं, लेकिन एफ़आईआर दर्ज नहीं की गई (तस्वीर: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन के दौरान दो महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी युवती ने पुलिस अधिकारियों पर यौन हमले के आरोप लगाए हैं.

महिला पत्रकार के मुताबिक़, आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के दौरान एसीपी विवेक भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा और उन्हें धक्का देकर वहां से चले गए.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महिला पत्रकार अपनी बात कह रही हैं.

वीडियो में महिला पत्रकार ने दावा किया कि वह शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचीं, लेकिन क़रीब साढ़े तीन घंटे इंतज़ार करने के बाद भी उनकी शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज नहीं की गई.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर वहां मौजूद बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा को बताया कि इस संबंध में शिकायतें ले ली गई हैं. सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

By admin