• Sat. Aug 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जंतर-मंतर पर पुलिस का फ़ायरिंग से इनकार, फिर नूतन टोप्पो को कैसे लगी ‘गोली’?

Byadmin

Aug 1, 2026


20 जुलाई को घायल होने के बाद नूतन टोप्पो को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया

इमेज स्रोत, Md. Sartaj Alam

इमेज कैप्शन, 20 जुलाई को घायल होने के बाद नूतन टोप्पो को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था

“मुझे अच्छी तरह से पता है कि एक गोली मेरे दाहिने कान को छूकर निकली, मेरा कान कई हिस्सों में फट चुका था, हाथ लगाया तो सिर्फ़ ख़ून ही ख़ून था.”

ये दावा है झारखंड के गुमला ज़िले के पुग्गू करमदीपा गांव की रहने वालीं नूतन टोप्पो की. वह 20 जुलाई को नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और स्टूडेंट्स संगठनों के नेतृत्व में हज़ारों युवाओं के जंतर-मंतर से संसद तक ‘चलो संसद’ मार्च का हिस्सा थीं.

नूतन टोप्पो के इस दावे को राम मनोहर लोहिया अस्पताल की डिस्चार्ज समरी सही ठहराती है. इसी अस्पताल में उन्हें घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था.

20 जुलाई की डिस्चार्ज समरी में लिखा हुआ है कि नूतन के “कान में गनशॉट लगा है.”

वीडियो कैप्शन, जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान झारखंड की नूतन टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं
राम मनोहर लोहिया की डिस्चार्ज समरी में गनशॉट का ज़िक्र है

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam/BBC

इमेज कैप्शन, राम मनोहर लोहिया की डिस्चार्ज समरी में गनशॉट का ज़िक्र है

हालांकि दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली नहीं चलाई गई है.

By admin