• Sun. Oct 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जंतर-मंतर 2.0 : कौन कर रहा है आंदोलन का एजेंडा तय, क्या रही है सीजेपी की चूक – द लेंस

Byadmin

Oct 18, 2026


दिल्ली पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर नारे लगाती एक युवती

इमेज कैप्शन, सीजेपी नेताओं के गिरफ़्तार होने के बाद प्रदर्शनकारियों को पहले-पहल समझ नहीं आया कि नेतृत्व कौन कर रहा है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 10 मिनट

बीता एक हफ्ता दिल्ली के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा और दिल्ली की यह उथल-पुथल देश के कई अन्य हिस्सों में भी महसूस की गई. विरोध प्रदर्शनों के बीच देश की राजधानी में सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए जिन्हें अभूतपूर्व बताया गया.

सुरक्षा की कई परतों के बीच लगभग तीस हज़ार पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए.

तस्वीरों और वीडियो में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को जबरन घसीटते और बसों में धकेलते हुए दिखाई दिए.

इन प्रदर्शनों के केंद्र में थी कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी. उसके साथ विपक्षी दल भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे़ की मांग कर रहे थे. इन दलों का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया का फ़ायदा भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को मिल रहा है.

इस आंदोलन को आकार देने वाली तीन प्रमुख ताकतें दिखाई देती हैं – कॉकरोच जनता पार्टी, कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन और वामपंथी संगठन. इन प्रदर्शनों ने सरकार के सामने चुनौती खड़ी की है और यह पूरा घटनाक्रम कई सवालों को जन्म दे रहा है.

By admin