• Thu. Nov 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जम्मू-कश्मीर:किश्तवाड़ के दच्छन में दो एसपीओ लापता, सेना और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान; मोबाइल भी बंद – Two Spos Go Missing In Kishtwar; Army And Police Launch A Search Operation

Byadmin

Nov 12, 2026


Two SPOs go missing in Kishtwar; Army and police launch a search operation

तलाशी अभियान/ File
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो गए। दोनों कियार गांव स्थित अपने कैंप से धरना-मरवाह में सेना की चौकी के लिए निकले थे, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे। उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।


लापता एसपीओ की पहचान बाबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के लिए आसपास के इलाकों के साथ दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गई हैं। दोनों के लापता होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आतंकी गतिविधि से जोड़ना जल्दबाजी

अधिकारियों ने फिलहाल दोनों एसपीओ के लापता होने की घटना को आतंकी गतिविधि से जोड़ने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि तथ्यों का पता चलने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में किश्तवाड़ में हुई आतंकी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

2026 में चार आतंकी और एक जवान मारा गया

किश्तवाड़ के दूरदराज और जंगलों से घिरे इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी खत्म करने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में आतंकी घटनाओं में चार आतंकी और सेना का एक जवान मारा गया। वर्ष 2025 में तीन आतंकी और एक जवान की मौत हुई, जबकि 2024 में तीन सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों की जान गई थी।

 

By admin