• Thu. Jul 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जयपुर के एक चर्चित स्कूल में स्टूडेंट की मौत के आठ महीने बाद उठ रहे हैं कई सवाल

Byadmin

Jul 16, 2026


अमायरा जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में पढ़ती थीं.

इमेज स्रोत, BBC/Moharsinghmeena

इमेज कैप्शन, अमायरा जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में पढ़ती थीं

राजस्थान की राजधानी जयपुर के नामी गिरामी स्कूलों में से एक नीरजा मोदी स्कूल में नौ साल की अमायरा मीणा की मौत को आठ महीने से अधिक का समय बीत चुका है. लेकिन, यह मामला अब भी शांत नहीं हुआ है. परिजन पुलिस जांच पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

पुलिस के अदालत में चार्जशीट दाख़िल किए जाने और परिवार की ओर से घटना से पहले क्लास का एक सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने के बाद इस मामले को लेकर विवाद फिर तेज़ हो गया है.

मामले की जांच अधिकारी एडिशनल एसपी जिज्ञासा पूनिया ने बीबीसी से कहा है कि स्कूल के चेयरमैन, प्रिंसिपल समेत चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.

पुलिस के मुताबिक़ सबूतों के आधार पर जांच पूरी कर चार्जशीट पेश कर दी है.

वहीं अमायरा के माता-पिता का आरोप है कि जांच अधूरी है और कई अहम तथ्यों की अनदेखी कर दबाव में जांच को प्रभावित किया जा रहा है.

By admin