• Thu. Jul 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

England Vs Argentina Semi-final Live:कुछ ही देर में शुरू होगा अर्जेंटीना-इंग्लैंड के बीच मैच, मेसी पर नजरें – England Vs Argentina Live Fifa World Cup 2026 Semi-final Football Match Result Updates

Byadmin

Jul 16, 2026


12:07 AM, 16-Jul-2026

England vs Argentina Semi-final Live: दोनों टीमों की शुरुआती प्लेइंग-11

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज; नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको; लिएंड्रो पेरेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज; गिउलिआनो शिमोन, लियोनल मेसी, जूलियन अल्वारेज।

इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड; रीस जेम्स, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, जेड स्पेंस; डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन; मॉर्गन रोजर्स, जूड बेलिंगहम, एंथनी गॉर्डन, हैरी केन।

12:01 AM, 16-Jul-2026

England vs Argentina Semi-final Live: मेसी के लिए सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा

इसमें कोई शक नहीं है कि लियोनल मेसी और अर्जेंटीना के लिए इंग्लैंड इस विश्वकप की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। इंग्लैंड के खिलाफ अटलांटा में होने वाला यह सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना के लिए एक बड़ा इम्तिहान है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल तक पहुँचने के लिए अब तक जिन भी टीमों का सामना किया है, उनमें से कोई भी फुटबॉल की पारंपरिक ‘ग्लोबल पावरहाउस’ या टॉप-15 रैंकिंग वाली टीम नहीं थी। अर्जेंटीना को बेहद आसान रास्ता मिला था, जबकि इंग्लैंड टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक और संतुलित टीमों में से एक है। अर्जेंटीना ने इस विश्व कप में अब तक जिन छह टीमों का सामना किया है, उनके खिलाफ मिली जीत के अंतर और उन टीमों की तत्कालीन फीफा रैंकिंग की पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

11:51 PM, 15-Jul-2026

England vs Argentina Semi-final Live: पहली बार इंग्लैंड के सामने होंगे मेसी

लियोनल मेसी ने अपने दो दशक से अधिक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में लगभग हर बड़ी टीम के खिलाफ खेला है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ कभी मैदान पर नहीं उतरे। 2005 में जब दोनों टीमें आखिरी बार भिड़ी थीं, तब मेसी बार्सिलोना की युवा टीम से निकलकर सीनियर फुटबॉल में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। उस मुकाबले में वह टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। अब 39 वर्षीय मेसी पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल जैसे सबसे बड़े मंच पर उतरेंगे। ऐसे में उनके पास इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता में अपना अध्याय जोड़ने का मौका होगा।

11:27 PM, 15-Jul-2026

England vs Argentina Semi-final Live: स्टार खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी नजरें

इंग्लैंड और अर्जेंटीना दोनों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। एक ओर बेलिंगहम और केन इंग्लैंड को 1966 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचाने का सपना पूरा करना चाहेंगे, तो दूसरी ओर मेसी अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाना चाहेंगे। ऐसे में अटलांटा में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों का नहीं, बल्कि विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों की भी सीधी टक्कर होगा।

11:25 PM, 15-Jul-2026

England vs Argentina Semi-final Live: विजेता टीम की स्पेन से होगी भिड़ंत

अटलांटा में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का विजेता 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में विश्व कप फाइनल में स्पेन का सामना करेगा।

11:23 PM, 15-Jul-2026

England vs Argentina Semi-final Live: विश्व कप में हेड टू हेड

विश्व कप में अब तक दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इंग्लैंड ने तीन मैच जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना को दो मैचों में सफलता मिली है। इंग्लैंड और अर्जेंटीना अब तक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 14 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इन मुकाबलों में इंग्लैंड ने छह मैच जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना को तीन जीत मिली हैं। दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं। हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड इंग्लैंड के पक्ष में है, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मंच पर अर्जेंटीना ने कई यादगार जीत दर्ज की हैं। खासकर 1986 का ‘हैंड ऑफ गॉड’ और 1998 का पेनल्टी शूटआउट आज भी इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल हैं।

11:15 PM, 15-Jul-2026

England vs Argentina Semi-final Live: कुछ ही देर में शुरू होगा अर्जेंटीना-इंग्लैंड के बीच मैच, मेसी पर नजरें

FIFA World Cup 2026 England vs Argentina Semi-final Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज गत चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है। इस मैच में सभी की नजरें लियोनल मेसी और हैरी केन पर हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है या इंग्लैंड उसका सफर समाप्त करता है।

By admin