• Wed. Aug 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जेन ज़ी शराब की जगह एंग्ज़ाइटी कम करने वाली दवाओं का क्यों ले रहे हैं सहारा?

Byadmin

Aug 19, 2026


दवा और बोतल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 2008 और 2018 के बीच प्रीगाबालिन नामक दवा की कुल वैश्विक खपत चौगुनी हो गई है

दोस्तों के साथ बाहर जाने से पहले 20 वर्षीय मेई को गले में एक गांठ सी महसूस होती थी, उसके हाथ पसीने से भीग जाते थे, उसे डर लगता था कि कहीं वह कुछ ग़लत न कह दे.

इसके बाद चीन के एक विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली इस छात्रा को सोशल मीडिया पर कुछ दवाओं के बारे में पता चला.

मेई ने प्रीगाबालिन नाम की दवा लेनी शुरू की. इस दवा का इस्तेमाल आमतौर पर मिर्गी, चिंता और तंत्रिका में दर्द के इलाज के लिए किया जाता है. साथ ही उसने एक बीटा ब्लॉकर भी लिया.

बीटा ब्लॉकर का उपयोग आमतौर पर दिल की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है और यह एंग्ज़ाइटी के लक्षणों को भी कम कर सकता है.

मेई ने ये दोनों दवाएं अवैध रूप से ऑनलाइन विक्रेताओं से खरीदीं.

By admin