• Tue. Jul 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराए जाने पर अंतरिम रोक लगाई गई, लेकिन स्टूडेंट्स को क्या है चिंता

Byadmin

Jul 28, 2026


प्रदर्शन करती छात्राएं

इमेज स्रोत, Tariq Khan/BBC

इमेज कैप्शन, जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ उसके स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं

रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को फ़िलहाल बड़ी राहत मिली है. यूनिवर्सिटी परिसर की 38 इमारतों को गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी गई है.

यह रोक मुरादाबाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने लगाई है, जो रामपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं.

स्थानीय पत्रकार मुजस्सिम ख़ान ने बीबीसी से बातचीत में इस फ़ैसले की पुष्टि की है. उनके मुताबिक़, यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश के ख़िलाफ़ अपील दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई के दौरान मंडलायुक्त ने अंतरिम रोक लगाने का फ़ैसला लिया.

वहीं, रामपुर के ज़िलाधिकारी अजय द्विवेदी ने बीबीसी से कहा कि उन्हें भी इस फ़ैसले की जानकारी मिली है.

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरडीए के आदेश के ख़िलाफ़ अपील की थी चूंकि मंडलायुक्त, आरडीए के अध्यक्ष होने के नाते इस मामले में अधिकार क्षेत्र रखते हैं, इसलिए अंतरिम रोक लगाना क़ानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है.

By admin