• Mon. Jul 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सीजेपी का दावा केंद्र सरकार के साथ हुए समझौते का उल्लंघन हो रहा है

Byadmin

Jul 27, 2026


राज्यसभा के निर्दलीय सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिबल ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने आवास पर कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, राज्यसभा के निर्दलीय सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिबल ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने आवास पर कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शन ख़त्म करने के बाद सोमवार को पहली बार प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. इस दौरान सीजेपी ने दावा किया है कि प्रदर्शन ख़त्म होने के बाद पुलिस की ओर से स्टूडेंट्स को निशाना बनाया जा रहा है.

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और अन्य सदस्यों ने वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है.

सीजेपी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पुलिस कार्रवाई न करने के ‘समझौते का उल्लंघन’ हो रहा है.

वहीं कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके बताया है कि दिल्ली और बिहार में स्टूडेंट्स को चिन्हित करके उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

नीट पेपर लीक मामले के बाद सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही थी.

By admin