• Sun. Aug 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

झारखंड में स्टूडेंट आंदोलन रहेगा जारी, सरकार के साथ इन शर्तों पर बनी सहमति

Byadmin

Aug 9, 2026


देवेंद्र महतो और अन्य प्रदर्शनकारी

इमेज स्रोत, Yousuf Sarfaraz/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

इमेज कैप्शन, आंदोलनकारियों ने साफ़ किया है कि उनकी सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहे स्टूडेंट आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है.

सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में बातचीत हुई जिसमें 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने और एक उच्च स्तरीय जांच कमिटी बैठाने की मांग पर सहमति बनी है .

बीबीसी संवाददाता सीटू तिवारी के मुताबिक़, देवेंद्रनाथ महतो गुट के प्रवक्ता रविंद्र रवि ने बताया, “सरकार के साथ 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने पर सहमति बनी है. जेपीएससी की दोनों बैकलॉग परीक्षा 2023 और 2025 रद्द किए जाने और परीक्षाओं की सीआईडी, ईडी, रिटायर जज से जांच कराए जाने पर सहमति बनी है.”

रविंद्र रवि ने कहा कि स्टूडेंट्स परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने की माँग पर अड़े हुए हैं और सोमवार को विधानसभा का शांतिपूर्ण घेराव करने का एलान किया है.

इससे पहले शनिवार को भी सरकार और स्टूडेंट संगठनों के बीच दिनभर बैठकों का दौर चला.

By admin