• Sun. Aug 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Cwg 2026:पदक विजेताओं से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने साझा की रील, बोले- जो खेलेगा वो खिलेगा – Pm Modi Meets Commonwealth Games Athletes See Photos And Videos

Byadmin

Aug 9, 2026


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Sun, 09 Aug 2026 07:16 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताया।


PM Modi meets Commonwealth Games athletes See photos and videos

पीएम मोदी से खिलाड़ियों की मुलाकात
– फोटो : ANI-PTI



विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। भारतीय दल के खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनसे मुलाकात को यादगार बताया।


पीएम मोदी ने साझा की खिलाड़ियों के साथ रील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक रील भी साझा की। इसमें पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ संदेश देते हुए कहा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत के लिए उत्साह बढ़ाएं।’



By admin