• Tue. Sep 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

टीचर ने स्कूल में ऐसे प्रयोग किए, मिला नेशनल अवॉर्ड

Byadmin

Sep 15, 2026


वीडियो कैप्शन,

टीचर ने स्कूल में ऐसे प्रयोग किए, मिला नेशनल अवॉर्ड

प्रकाशित

महाराष्ट्र के नासिक में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले विद्यामंदिर की टीचर कुंदा बच्छाव को इस साल के ‘नेशनल टीचर्स अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है.

वह इस आम धारणा को बदलना चाहती थीं कि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के स्कूलों में पढ़ाई का स्तर अच्छा नहीं होता. इसके लिए उन्होंने क्लासरूम में सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया.

खेल, एक्सपेरिमेंट और कहानियों के ज़रिए शिक्षा देने के साथ-साथ, उन्होंने पढ़ाई में पीछे रह गए स्टूडेंट के लिए एक ‘निपुण कॉर्नर’ बनाया. ऐसी जगह जहां वो अपनी स्पीड से सीख सकें.

‘अडॉप्ट अ फ्रेंड’ पहल के ज़रिए स्टूडेंट एक-दूसरे को अलग-अलग विषय पढ़ाते हैं, जबकि ‘संविधान सांप-सीढ़ी’ खेल बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानने में मदद करता है. कुंदा बच्छाव का काम सिर्फ़ क्लासरूम की चार दीवारों तक ही सीमित नहीं रहा.

कोविड-19 महामारी के दौरान घर-घर जाकर किए गए सर्वे में उन्हें ऐसी लड़कियां मिलीं जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी और कुछ ऐसी जिनकी शादी हो गई थी. इसके बाद उन्होंने 2021 में ‘एजुकेशनल गार्डियनशिप’ पहल शुरू की, जिसकी शुरुआत पांच लड़कियों के साथ हुई. कुंदा बच्छाव बताती हैं कि कई लोग इस पहल से जुड़े और आज 150 लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं.

रिपोर्ट: आशय येडगे

शूट: प्रज्वल भालेराव

एडिट: निलेश भोसले

टीचर

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

By admin