• Tue. May 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप की अपील के बाद क्या इसराइल को मान्यता देंगे पाकिस्तान, सऊदी अरब और क़तर?

Byadmin

May 26, 2026


रिपब्लिकन सीनेटर ग्राहम को ट्रंप के प्रमुख सहयोगियों में से एक माना जाता है.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम को ट्रंप के प्रमुख सहयोगियों में से एक माना जाता है.

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने मध्य पूर्व के देशों का शुक्रिया अदा करते हुए उम्मीद जताई कि वे भी इसराइल को मान्यता देने वाले ऐतिहासिक अब्राहम समझौते में शामिल हो सकते हैं.

ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर दिए गए इस बयान की ख़ासी चर्चा है.

ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसका समर्थन करते हुए लिखा, ”अगर बातचीत के ज़रिये ईरान-अमेरिका संघर्ष का मामला सुलझ जाता है और क्षेत्र के अरब और मुस्लिम सहयोगी अब्राहम समझौते में शामिल हो जाते हैं तो यह मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे असरदार समझौता होगा.”

हालांकि ट्रंप ने अपने संदेश में किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन ग्राहम ने इस सिलसिले में सऊदी अरब, क़तर और पाकिस्तान का ज़िक्र किया.

ग्राहम ने चेतावनी दी कि अगर ये देश ऐसा नहीं करते हैं, तो “भविष्य में हमारे संबंधों पर गंभीर असर पड़ सकता है.”

By admin