• Tue. Jul 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप की घोषणा- होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले कार्गो जहाज़ों से 20 फ़ीसदी शुल्क लेगा अमेरिका

Byadmin

Jul 13, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी की भी घोषणा की है (फ़ाइल फ़ोटो)
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी करेगा.

साथ ही उन्होंने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले सभी कार्गो जहाज़ों पर 20 फ़ीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति की इस घोषणा पर ईरान के टॉप मिलिट्री हेडक्वार्टर ‘ख़ात्म अल-अंबिया’ का कहना है कि वो अमेरिका को होर्मुज़ स्ट्रेट के मैनेजमेंट में दख़ल नहीं देने देगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी फिर से लागू करेगा.

ट्रंप और ईरान ने क्या कहा?

ट्रंप का बयान

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “हॉर्मुज़ स्ट्रेट खुला है और ईरान के साथ या उसके बिना भी खुला रहेगा. हम ‘ईरानी नाकाबंदी’ फिर से लागू कर रहे हैं. इसे यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इसका उद्देश्य केवल ईरान के जहाज़ों या उसके ग्राहकों के जहाज़ों को आने-जाने से रोकना है.”

By admin