• Tue. Jul 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सतलुज फ़िल्म विवाद ने ओटीटी पर ‘अघोषित सेंसरशिप’ समेत और कौन से सवाल खड़े किए हैं?

Byadmin

Jul 14, 2026


दिलजीत दोसांझ

इमेज स्रोत, DILJIT DOSANJH/INSTAGRAM

इमेज कैप्शन, दिलजीत दोसांझ अभिनीत ‘सतलुज’ फ़िल्म को रिलीज़ के 48 घंटे बाद ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म से हटा लिया गया था

दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म ‘सतलुज’ को लेकर चल रही बहस और राजनीतिक खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है.

शोर-शराबे के बावजूद सबसे हैरान करने वाला तथ्य अब भी यही है कि ‘सतलुज’ को रिलीज़ के महज़ दो दिन बाद ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म से अचानक हटाने को लेकर आज तक भारत सरकार की तरफ़ से कोई स्पष्ट आधिकारिक आदेश या सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.

पांच जुलाई की रात क़रीब आठ बजे निर्देशक हनी त्रेहन को एक फ़ोन आया. उनका कहना था कि उन्हें तभी अंदाज़ा हो गया था कि कुछ गड़बड़ है. उनकी फ़िल्म ‘सतलुज’ को ज़ी5 पर रिलीज़ हुए अभी सिर्फ़ 48 घंटे से कुछ ज़्यादा ही हुए थे.

त्रेहन बताते हैं कि उन्हें कहा गया कि रात नौ बजे फ़िल्म को प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया जाएगा.

By admin