• Tue. Apr 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप की होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करने की धमकी से क्या भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी?

Byadmin

Apr 14, 2026


ट्रंप

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, बातचीत नाकाम होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकाबंदी करने के आदेश दिए हैं

    • Author, संदीप राय
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • पढ़ने का समय: 11 मिनट

जंग ख़त्म करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता फ़ेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करने की बात कही है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने भी घोषणा की है कि राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार, अमेरिकी सेनाएं सोमवार सुबह 10 बजे ईएसटी (और भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) से ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी लागू करना शुरू कर देंगी.

हालांकि सेंटकॉम का कहना है कि अमेरिकी सेनाएं होर्मुज़ स्ट्रेट से ग़ैर-ईरानी बंदरगाहों की ओर आने जाने वाले जहाज़ों की आवाजाही को नहीं रोकेंगी.

लेकिन इस बहुप्रतीक्षित वार्ता के नाकाम होने के बाद कच्चे तेल की क़ीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं.

By admin