• Tue. Aug 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने ईरान के मुद्दे पर अब ओमान को बम से उड़ाने की दी धमकी

Byadmin

Aug 17, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को एयर फ़ोर्स वन से मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज़ पहुंचे.

फ़ॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सहयोगी देश ओमान को धमकी दी है कि अगर वह ईरान के साथ उनके प्रशासन की वार्ता में “बाधा डालता है” तो उस पर बमबारी की जाएगी.

नेटवर्क के एक रिपोर्टर ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को एक फ़ोन कॉल के दौरान यह टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के साथ सीधा गुप्त संपर्क है.

बाद में आईआरजीसी ने अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल होने से इनकार किया. लेकिन ईरानी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि वे होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाज़ों के आवागमन को लेकर ओमान के साथ एक समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं.

इस बीच, 60 दिनों का समझौता ज्ञापन (एमओयू) सोमवार को समाप्त हो रहा है. यह ज्ञापन अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए आगे की बातचीत के लिए अमेरिका और ईरान दोनों के बीच एक प्रतिबद्धता थी.

आईआरजीसी ने दावे को किया ख़ारिज

ओमान, जो इस संघर्ष में ख़ुद को तटस्थ देश बताता है, संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान की ओर से कई हमलों का सामना कर चुका है. हालांकि, अब वह जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान के साथ बातचीत में भूमिका निभा रहा है.

By admin