• Thu. Jun 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने कहा- ईरान के साथ समझौता अंतिम नहीं, फिर से ‘बम गिराने’ की दी धमकी

Byadmin

Jun 18, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार को स्विट्ज़रलैंड में होने हैं
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जिस समझौते पर सहमति बनी है वो समझौता अभी अंतिम नहीं है.

जी-7 शिखर सम्मेलन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सीसी के साथ खड़े ट्रंप ने कहा, “अगर वो (ईरान) ठीक से व्यवहार नहीं करते हैं, तो हम सीधे फिर से उनके सिर के ठीक ऊपर बम गिराने लगेंगे.”

उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका ईरान में निवेश नहीं कर रहा है. यह उन रिपोर्ट्स के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि अमेरिका ईरान के फ़ाइनल सेटलमेंट के लिए राज़ी होने के बदले में ईरान के लिए एक इन्वेस्टमेंट फ़ंड की इजाज़त देने को तैयार था.

मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि डील के तहत “ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा.”

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान शुक्रवार को स्विट्ज़रलैंड में समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मिलने वाले हैं.

By admin