• Tue. May 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने पाकिस्तान से रखी ऐसी मांग जिसे मानना पाकिस्तान को मुश्किल में डाल सकता है

Byadmin

May 26, 2026


अमेरिका पाकिस्तान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पाकिस्तान से क़रीबी बढ़ी है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पाकिस्तान वैश्विक कूटनीति में एक अहम देश बनकर उभरा है.

पिछले साल मई महीने में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अमेरिका के क़रीब हुआ है और जबकि भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव आया है.

लेकिन ट्रंप के बारे में कहा जाता है कि अगर उनके साथ हाँ में हाँ मिलाते हुए आप क़रीबी बढ़ाते हैं तो इसके कई ख़तरे भी हैं.

पाकिस्तान ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग ख़त्म कराने में मध्यस्थ की भूमिका में है और ट्रंप कई बार पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर की प्रशंसा भी कर चुके हैं. लेकिन सोमवार को ट्रंप ने ऐसी मांग रख दी जो पाकिस्तान के लिए रेड लाइन हो सकती है.

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका की ओर से ईरान के मामले में बेहद जटिल पहेली को सुलझाने के लिए किए गए तमाम प्रयासों के बाद कम से कम इन सभी देशों के लिए एक साथ अब्राहम एकॉर्ड पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होना चाहिए. इन देशों में सऊदी अरब, क़तर और पाकिस्तान भी शामिल हैं.

By admin