• Sun. Aug 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर क्या कनाडा के साथ नया विवाद पैदा कर दिया है?

Byadmin

Aug 30, 2026


अमेरिका-कनाडा व्यापार वार्ता के नाकाम होने के बाद ट्रंप के एक फ़ैसले ने नया विवाद शुरू कर दिया है

इमेज स्रोत, Reginald Mathalone/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका-कनाडा व्यापार वार्ता के नाकाम होने के बाद ट्रंप के एक फ़ैसले ने नया विवाद शुरू कर दिया है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं. ट्रंप का यह फ़ैसला कनाडा के साथ एक नया विवाद बन गया है.

यह क़दम पिछले सप्ताह अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता के असफल होने के बाद उठाया गया है, जिसके बाद अमेरिका ने 20 अरब डॉलर मूल्य के कनाडाई सामान पर नया 50 फ़ीसदी शुल्क लगाया है.

कनाडा अगले महीने “डॉलर के बदले डॉलर” के हिसाब से जवाबी शुल्क लागू करेगा.

इस बीच ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच स्थित झील का नाम बदलने का फैसला तुरंत प्रभावी हो गया है.

अमेरिका में जगहों को किस नाम से मान्यता दी जाए, इस पर उनके पास (अमेरिकी राष्ट्रपति) व्यापक अधिकार हैं, लेकिन दूसरे देशों के लिए इसका पालन करना ज़रूरी नहीं है.

By admin