• Tue. Sep 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप-शी जिनपिंग की मीटिंग क्या वाकई उतनी गर्मजोशी भरी थी जितनी दिखाई दी?

Byadmin

Sep 29, 2026


शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद कोई साझा बयान जारी नहीं हुआ.

इमेज कैप्शन, शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद कोई साझा बयान जारी नहीं हुआ (फ़ाइल फ़ोटो)

चीन ने सोमवार को इस बारे में कुछ और जानकारी दी कि पिछले हफ़्ते शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाक़ात में किन बातों पर सहमति बनी थी.

इससे बैठक के कुछ ठोस नतीजों का पता चला. लेकिन दोनों देशों ने कोई साझा बयान जारी नहीं किया और बातचीत में कोई बड़ी सफलता भी नहीं मिली.

इसके बजाय दोनों सरकारों ने मुलाक़ात का अपना-अपना ब्यौरा जारी किया.

यह शायद इस बात का संकेत है कि व्हाइट हाउस की सैर और रिश्तों में गर्मजोशी लाने के वादों के बावजूद वॉशिंगटन और बीजिंग अब भी एक-दूसरे को लेकर सतर्क हैं.

इस बातचीत के बारे में चार बातें अब सामने आई हैं. हालांकि, कुछ सवालों के जवाब अब भी नहीं मिले हैं.

By admin