• Wed. Sep 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारतीय शेयर बाज़ार में जारी गिरावट की चार बड़ी वजहें, कैसी होगी आगे की राह

Byadmin

Sep 29, 2026


शेयर मार्केट

इमेज कैप्शन, बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 708 अंक यानी 0.97 प्रतिशत तक गिरकर 72,064 पर आ गया (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है. निफ़्टी 50 सोमवार को क़रीब छह महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया और 23,000 के स्तर से नीचे चला गया.

मंगलवार को भी निफ़्टी 50 में गिरावट जारी है.

कमज़ोर रुपया, महंगा कच्चा तेल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाज़ार की धारणा पर दबाव बना हुआ है.

ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है, जबकि अमेरिकी बाज़ार में बेंचमार्क 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 19 साल के नए उच्च स्तर पर पहुँच गई. ऐसे में वैश्विक बाजार का माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.

18 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार क़रीब दो साल में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के साथ कम हुआ.

By admin