पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान को इस तरह इंग्लैंड दौरे पर क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। पहले से ही आलोचनाओं का सामना कर रही पाकिस्तान टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। तीसरे टेस्ट के बाद आइए जानते हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में क्या बदलाव हुआ है…