• Thu. May 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डीके शिवकुमार: कर्नाटक में ‘कांग्रेस के संकटमोचक’ कैसे पहुँचे सीएम की कुर्सी के करीब

Byadmin

May 28, 2026


डीके शिवकुमार

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, डीके शिवकुमार को राज्य के सबसे अमीर नेताओं में गिना जाता है.

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपने दृढ़ संकल्प से किसी को भी चौंका सकते हैं.

यह बात उनके मार्गदर्शक और दिवंगत मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को भी एक रात समझ में आ गई थी.

शिवकुमार ने 1999 में शपथ लेने जा रही कांग्रेस सरकार के मंत्रियों की सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए सो रहे एसएम कृष्णा को आधी रात को जगाया था.

इस क़िस्से को खुद शिवकुमार ने दिसंबर 2024 में कर्नाटक विधानसभा में कृष्णा को श्रद्धांजलि देते हुए सुनाया था, “मंत्रियों की सूची उन्होंने (कृष्णा) और मैंने मिलकर तैयार की थी और पार्टी हाईकमान को भेजी थी. लेकिन जब रात में सूची आई, तो उसमें मेरा नाम नहीं था.”

डीके शिवकुमार

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, इसी साल फ़रवरी में डीके शिवकुमार गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर गए थे

विधानसभा में उन्होंने कहा था, “मैंने उसी रात अपने ज्योतिषी (राजगुरु बेल्लूर शंकरनारायण) द्वारकानाथ से सलाह ली. उन्होंने मुझे कहा कि जब तक मैं दरवाज़ा खुद नहीं खोलूंगा और मंत्री पद की मांग नहीं करूंगा, तब तक मुझे यह नहीं मिलेगा. उन्होंने मुझसे कहा था कि सत्ता छीननी पड़ती है. मैंने उनकी सलाह मानी.”

By admin