• Sun. Apr 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डोनाल्ड ट्रंप ने इसराइल की तारीफ़ करते हुए क्या कहा?

Byadmin

Apr 19, 2026


मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़

इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, युद्ध शुरू होने के बाद से ही मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ईरान की ओर से एक अहम चेहरा बनकर उभरे हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका की ओर से बंदरगाहों पर की गई नाकाबंदी को ‘ग़लत’ और ‘नासमझी’ भरा फ़ैसला बताया है.

ईरानी सरकारी टीवी से बात करते हुए ग़ालिबाफ़ ने कहा, “मैं पहले ही कह चुका हूं कि अगर यह रोक नहीं हटाई गई तो होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रना ज़रूर सीमित कर दिया जाएगा.”

अपने वीडियो संदेश में ग़ालिबाफ़ ने कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट ईरान के नियंत्रण में है.

उन्होंने आगे बताया कि जब अमेरिका ने होर्मुज़ स्ट्रेट से माइन्स हटाने की कोशिश की, तो ईरान ने कड़े तरीक़े से विरोध किया.

ग़ालिबाफ़ ने कहा, “हमने इसे युद्धविराम का उल्लंघन माना और साफ़ कहा कि अगर ऐसा किया गया तो हम हमला करेंगे.”

ग़ौरतलब है कि युद्ध शुरू होने के बाद से ही ग़ालिबाफ़ ईरान की ओर से एक अहम चेहरा बनकर उभरे हैं.

हाल ही में उन्होंने इस्लामाबाद में अमेरिका से हुई बातचीत के दौरान ईरान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था.

By admin