• Fri. May 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तमिलनाडु के सरकारी सोशल मीडिया पेजों पर ‘विजय’ का जलवा, फॉलोअर्स में 5 गुना की भारी बढ़ोतरी

Byadmin

May 15, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय ने जब चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, तो यह घटना स्टेडियम की दीवारों तक ही सीमित नहीं रही।

शपथ ग्रहण समारोह की धूम सोशल मीडिया पर भी छा गई और राज्य सरकार के आधिकारिक अकाउंट्स पर फॉलोअर्स व व्यूज की संख्या में अभूतपूर्व उछाल दर्ज किया गया।

कई वर्षों तक तमिल सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले विजय अब तमिलनाडु सरकार को भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉप पर ले आए हैं।

एक्स पर रिकॉर्ड वृद्धि

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जो फॉलोअर्स पहले केवल 4 लाख थे, वे अब बढ़कर 20 लाख (2 मिलियन) के पार पहुंच चुके हैं।

इंस्टाग्राम पर भी क्रेज

राज्य सरकार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इसी तरह का उछाल देखा गया, जहां फॉलोअर्स की संख्या रातों-रात 4 लाख से सीधे 20 लाख से अधिक हो गई है।

शपथ ग्रहण की भारी व्यूअरशिप

चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण को तमिलनाडु सूचना और जनसंपर्क विभाग के यूट्यूब चैनल पर रिकॉर्ड 2,80,000 व्यूज मिले हैं।

तस्वीर ने तोड़े रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अकेले बैठे हुए विजय की एक सिंगल तस्वीर को सोशल मीडिया पर 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

By admin