• Fri. May 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ममता बनर्जी के लिए आगे की राह कितनी मुश्किल?

Byadmin

May 15, 2026


ममता बनर्जी की यह तस्वीर 1995 में दिल्ली में ली गई थी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी की यह तस्वीर 1995 में दिल्ली में ली गई थी

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ली.

उसी दिन राज्य की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ब्रिगेड ग्राउंड से लगभग दो से तीन मील दूर हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित अपने आवास पर जो कहा, उसे हमेशा याद रखा जाएगा.

उस दिन ममता बनर्जी ने देश की ‘वामपंथी, अति-वामपंथी और राष्ट्रीय ताकतों’ से बेबाकी से उनके साथ हाथ मिलाने का आह्वान किया.

साथ ही कहा कि अब सभी को बीजेपी के ख़िलाफ़ एकजुट होना होगा और वह अब ‘शत्रु के शत्रु’ को दोस्त मानने के लिए तैयार हैं.

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 2011 में वाम मोर्चे के 34 साल के शासन का अंत किया था. उस जीत को एक अविस्मरणीय मील का पत्थर माना गया था.

By admin