• Fri. May 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वीडी सतीशन: केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए कैसे बने कांग्रेस की पसंद

Byadmin

May 15, 2026


वीडी सतीशन

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, वीडी सतीशन कड़क रुख़ और साफ़ बोलने के लिए जाने जाते हैं

केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस हाईकमान ने वीडी सतीशन को चुना है.

वे ऐसे आक्रामक कांग्रेसी के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने सख़्त छवि वाले एलडीएफ़ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से सीधी टक्कर ली.

अब तक ऐसा कोई मौका नहीं आया है, जब सतीशन ने एलडीएफ़ सरकार या विजयन को बख़्शा हो. वे ये सब तब कर रहे थे जब विजयन को कोई चुनौती नहीं दे रहा था.

कई मुद्दों पर अपने सख्त रुख़ के चलते विजयन को “मुंडू में मोदी” तक कहा जाने लगा था. केरल में मुंडू धोती का एक नाम है.

हालांकि 61 साल के वीडी सतीशन भी कुछ मायनों में बहुत अलग नहीं हैं.

By admin