• Sun. Oct 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तमिलनाडु: जेन ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के खिलाफ रेप का पांचवां मामला दर्ज, SIT करेगी जांच

Byadmin

Oct 4, 2026


डिजिटल डेस्क, चेन्नई। जेम ग्रेनाइट के मालिक 84 वर्षीय आर. वीरमणि के खिलाफ बच्चों के साथ रेप का एक और मामला (इस सिलसिले का पांचवां मामला) दर्ज किया गया है। ये मामला चेन्नई के एक निवासी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।

वीरमणि के खिलाफ मामलों की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शुक्रवार को नया मामला दर्ज किया। तिरुवन्नामलाई की एक और महिला ने एसआईटी से संपर्क किया है। उसने आरोप लगाया है कि जब वह बच्ची थी और चेन्नई आई थी तो वीरमणी ने नौकरी देने का वादा करके उसका यौन उत्पीड़न किया था।

गुंडा एक्ट में हिरासत में वीरमणि

एसआईटी शिकायत की जांच कर रही थी। वीरमणि को 29 अगस्त को उसके दो साथियों शांति और महेंद्र सिम्हन के साथ गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी एक बच्चे के साथ रेप का वीडियो सामने आने के बाद हुई थी। तब से उसे गुंडा एक्ट के तहत हिरासत में रखा गया है।

इस मामले ने तब लोगों और राजनीतिक हलकों में काफी हंगामा खड़ा कर दिया जब पता चला कि पुलिस ने फरवरी 2026 में POCSO एक्ट के मामलों की सुनवाई करने वाली स्पेशल कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें कहा गया था कि आगे की कार्रवाई रोक दी गई है।

लगातार मिल रही शिकायतें

हालांकि, अगस्त 2026 में कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया और आगे जांच का आदेश दिया। इसके बाद अब तक चार गिरफ्तारियां हुई हैं और बच्चों के साथ रेप के पांच मामले सामने आए हैं। पांचवां मामला तब दर्ज किया गया जब एसआईटी को उसके खास व्हाट्सएप नंबर 9345319676 पर शिकायत मिली।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिलाओं और उनके रिश्तेदारों से शिकायतें मिल रही हैं। अधिकारियों से संपर्क करने वाली कुछ महिलाओं की अब शादी हो चुकी है और वे अपने परिवारों के साथ रह रही हैं। पुलिस ने बताया कि उस नंबर के जरिए कार्रवाई लायक जानकारी के पांच और मामले सामने आए हैं और उनकी पुष्टि की जा रही है।

By admin