• Thu. May 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तमिलनाडु: विजय की पार्टी टीवीके को लेकर कौन से सवाल उठाए जा रहे हैं?

Byadmin

May 7, 2026


एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं

एक्टर विजय की नई बनी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) 234 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

यह पहली बार नहीं है जब तमिलनाडु की जनता ने ऐसा जनादेश दिया हो, जिसमें सबसे बड़ी पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकी हो.

दरअसल, ठीक 20 साल पहले द्रविड़ मुनेत्र कणगम (डीएमके) को टीवीके से भी कम सीटें मिली थीं.

तब डीएमके ने केवल 96 सीटें जीती थीं, जबकि इस बार टीवीके को उससे कहीं ज़्यादा सीटें मिली हैं.

लेकिन तब डीएमके को 34 सदस्यीय कांग्रेस के बाहरी समर्थन के साथ-साथ दो कम्युनिस्ट पार्टियों, नौ सदस्यों वाली सीपीएम और छह सदस्यों वाली सीपीआई और 18 सदस्यीय पीएमके का भी समर्थन हासिल था.

By admin