• Thu. May 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘स्ट्रीट फ़ाइटर’ से सीएम के तख़्त तक: ममता बनर्जी क्या अब पुराने तेवर बरक़रार रख पाएंगी?

Byadmin

May 7, 2026


अगस्त 1997 की इस तस्वीर में ममता कोलकाता में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सत्र को संबोधित कर रही हैं. ममता तब कांग्रेस यूथ विंग की अध्यक्ष थीं.

इमेज स्रोत, ARKO DATTA/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, अगस्त 1997 की इस तस्वीर में ममता कोलकाता में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सत्र को संबोधित कर रही हैं. ममता तब कांग्रेस यूथ विंग की अध्यक्ष थीं.

पश्चिम बंगाल में 15 साल के शासन के बाद ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो गई हैं.

बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस को मात देने के बाद पहली बार राज्य में अपना सीएम बनाने की तैयारी कर रही है.

लेकिन 2011 में राज्य की सीएम बनने से पहले ममता बनर्जी ने क़रीब तीन दशक तक ज़मीन पर लंबा संघर्ष किया था. तृणमूल कांग्रेस को ममता बनर्जी ने अपने बूते खड़ा किया और विपक्ष से सत्ता तक पहुंचाया.

ममता को ‘स्ट्रीट फ़ाइटर’ माना जाता है यानी कि वह सड़क पर छात्र राजनीति से संघर्ष कर सत्ता की दहलीज़ चढ़ी हैं.

लेकिन अब जबकि उन्हें फिर विपक्ष में बैठना होगा तो यह सवाल है कि क्या उनके पुराने तेवर बरक़रार रहेंगे?



By admin