• Thu. Nov 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक नहीं जला, क्या मुश्किल में पड़ सकती है सीएम विजय की सरकार?

Byadmin

Nov 26, 2026


तिरुपरनकुंद्रम के शिखर पर स्थित स्तंभ

इमेज कैप्शन, तिरुपरनकुंद्रम के शिखर पर स्थित स्तंभ

मदुरै के ज़िलाधिकारी समेत चार अधिकारियों के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अदालत की अवमानना का मामला दायर किया गया है. आरोप है कि तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपस्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया.

हालांकि, मदुरै के ज़िलाधिकारी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अदालत के आदेश पर अमल करने के लिए हर संभव क़दम उठाए थे.

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने चेतावनी दी है, “सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करने से इनकार करने के लिए टीवीके सरकार को नतीजे भुगतने होंगे.”

क्या आदेश पर अमल न करने के कारण टीवीके सरकार को क़ानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा? क़ानूनी विशेषज्ञों का इस बारे में क्या कहना है?

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै ज़िले की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम के दिन एक बार दीपक जलाने की सशर्त अनुमति दी थी.

By admin