• Sun. Jul 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘तीजन बाई, इंडिया’ के पते पर जब पेरिस से भेजी गई एक चिट्ठी उन तक सीधे पहुंच गई

Byadmin

Jul 5, 2026


तीजन बाई

इमेज स्रोत, Alok Putul/BBC

इमेज कैप्शन, मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का शनिवार को रायपुर में निधन हो गया

जब वह अपना तंबूरा लिए मंच पर उतरतीं तो लगता कि एक-एक कर महाभारत के पात्र सांस लेने लगे हैं और पूरा मंच कुरुक्षेत्र में बदल चुका है.

पंडवानी का वह प्राचीन आलाप जब उनके कंठ से निकलता तो वह लोक और लय का ऐसा संगम बन जाता, जिसमें इतिहास सांस लेने लगता था.

आज वह तंबूरा मौन है. पंडवानी की कथा थम गई है. पंडवानी की आत्मा तीजन बाई, दुनिया के रंगमंच से विदा ले चुकी हैं.

उनके जाने से जैसे छत्तीसगढ़ की मिट्टी ने अपनी सबसे प्रिय आवाज़ खो दी है और समय के विराट रंगमंच पर एक गहरा, लंबा सन्नाटा उतर आया है.

छत्तीसगढ़ के अटारी गांव की मिट्टी से उठी एक आदिवासी लड़की, जिसने बरसों न तो बड़े मंच देखे थे, न रोशनी की चकाचौंध लेकिन उसकी आवाज़ ने उन्हें नया मुकाम दिया.

By admin