• Mon. Aug 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तुकाराम मुंढे: महाराष्ट्र में खाने के सामान में मिलावट के ख़िलाफ़ अभियान चलाने वाले आईएएस कौन हैं?

Byadmin

Aug 17, 2026


तुकाराम मुंढे

इमेज स्रोत, Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र में एफ़डीए आयुक्त तुकाराम मुंढे की एनालॉग पनीर और मिलावटी खाद्य सामग्री के ख़िलाफ़ हुई कार्रवाइयों के चलते वो अन्य राज्यों में भी चर्चा में आ गए

“अगर कोई आदत बदलनी हो तो पहले पुरानी आदत छोड़नी पड़ती है और नई आदत अपनानी पड़ती है. इस दौरान काफ़ी उलझन होती है. शोर होता है, विरोध होता है और तनाव पैदा होता है.”

तुकाराम मुंढे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह बात कही थी. यह विचार उनकी अब तक की कार्यशैली से भी मेल खाता है.

शायद इसी वजह से उन्हें अपनी सेवा के कुल सालों से भी ज़्यादा बार तबादलों का सामना करना पड़ा है. लेकिन उनका कहना है कि हर तबादला बदलाव लाने का एक नया मौक़ा होता है.

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफ़डीए) आयुक्त बनने के बाद उन्होंने मिलावटी, केमिकल युक्त, नक़ली और नियमों के ख़िलाफ़ रंगों का इस्तेमाल करने वाले खाद्य उत्पादकों और कारोबारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू की.

उनकी कार्रवाई की चर्चा पूरे महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों में भी हो रही है. ख़ास तौर पर घटिया पनीर के ख़िलाफ़ कार्रवाई और उसके बाद एक साल के लिए एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध की वजह से वो चर्चा में हैं.

By admin