• Sun. Nov 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

त्रिपुरा में बीएसएफ चौकी के पास बने चार अवैध मकान ध्वस्त, कुछ दिन पहले दिया गया था नोटिस

Byadmin

Nov 29, 2026


पीटीआई, अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में आशाबाड़ी सीमा चौकी के पास सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध तरीके से बनाए गए चार मकानों को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बीएसएफ, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सीमा चौकी के पास बीएसएफ जवानों पर तस्करों के हमले के बाद यह कार्रवाई हुई है।

दो नवंबर को को हुए इस हमले में सहायक कमांडेंट सहित बीएसएफ के चार जवान घायल हो गए थे।

हालांकि बोक्सानगर थाने के प्रभारी अधिकारी हिमाद्री सरकार ने कहा कि बेदखली अभियान का बीएसएफ कर्मियों पर हुए हमले से कोई संबंध नहीं है।

हिमाद्री सरकार ने बताया कि संबंधित लोगों को सरकारी जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आशाबाड़ी में बीएसएफ कर्मियों पर हुए हमले के संबंध में पुलिस अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

By admin