• Sat. May 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

त्विषा शर्मा केसः सास गिरिबाला और पति समर्थ सिंह को पांच दिन की सीबीआई रिमांड

Byadmin

May 30, 2026


त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गुरुवार को गिरफ़्तार किया था

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

सीबीआई ने शुक्रवार को त्विषा शर्मा मौत मामले में उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को भोपाल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया. अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया.

अदालत ने जांच एजेंसी की उस दलील को स्वीकार किया जिसमें कहा गया था कि मामले की कई कड़ियों की जांच अभी बाकी है और अभियुक्तों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की ज़रूरत है.

इसके पहले त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को 23 मई को गिरफ़्तार कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया था. बाद में मध्य प्रदेश सरकार के मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में दिया गया.

शुक्रवार को भोपाल में जस्टिस शोभना भलावे की अदालत ने उनकी सीबीआई रिमांड पांच दिन के लिए और बढ़ा दी. इसी आदेश के तहत गिरिबाला सिंह को भी पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया है.

त्विषा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अंकुर पांडे ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, “सीबीआई ने अदालत से दोनों आरोपियों की पांच पांच दिन की रिमांड मांगी थी.”

By admin