राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल का दौर जारी है। शुभेंदु अधिकारी की नई सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता सुरजीत नाथ मित्र को राज्य का नया एडवोकेट जनरल (एजी) नियुक्त किया है। किशोर दत्त के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था।
नवनियुक्त एडवोकेट जनरल सुरजीत नाथ मित्रा मार्च 1983 से वकालत के पेशे में हैं। वे कलकत्ता हाई कोर्ट में दीवानी (सिविल) और वाणिज्यिक (कमर्शियल) मामलों के दिग्गज विशेषज्ञ माने जाते हैं। वर्ष 2023 में राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर उपजे विवाद में उन्होंने अदालत में राज्यपाल (कुलाधिपति) का पक्ष रखा था।
इससे पहले राज्य सरकार ने राजदीप मजूमदार और बिल्बदोल भट्टाचार्य को अतिरिक्त एडवोकेट जनरल (अतिरिक्त एजी) तथा कल्लोल मंडल को पब्लिक प्रोसिक्यूटर (पीपी) नियुक्त किया था।
राजनैतिक विश्लेषकों के अनुसार, सरकार बदलने पर कानूनी नीतियों में बदलाव आता है, इसीलिए किशोर दत्त ने इस महीने की पांच तारीख को इस्तीफा दे दिया था। नई सरकार अब नए कानूनी एजेंडे के साथ कोर्ट में उतरेगी।