• Fri. May 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मणिपुर में काफिले पर उग्रवादियों की गोलीबारी, ट्रक ड्राइवर की मौत

Byadmin

May 29, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को मालवाहक वाहनों के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में एक ट्रक चालक की मौत हो गई और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया।

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है।एक अधिकारी ने बताया, बीएसएफ, सीआरपीएफ और पुलिस सहित सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम लगभग 15 से 20 कमर्शियल ट्रकों के काफिले को उखरुल जिले की ओर ले जा रही थी।

काफिले के टीएम कासोम के पास पहुंचते ही संदिग्ध उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे ट्रक चालक को गोली लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक ट्रक चालक की पहचान बंगाल निवासी 57 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। यह घटना शांगकाई गांव से लगभग छह किलोमीटर दूर हुई, जहां प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया, जिसके चलते सुरक्षाबलों को शुक्रवार सुबह प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

By admin