• Sun. Apr 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दवा लेने का सही तरीका क्या है, जानिए डॉक्टरों की राय

Byadmin

Apr 19, 2026


दवाई को लेने का तरीका उसके असर में अहम भूमिका निभाता है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, दवाई को लेने का तरीका उसके असर में अहम भूमिका निभाता है

जब भी हमें दवाई लेनी होती है, तो हम गोलियां मुंह में डालते हैं और थोड़ा पानी पी लेते हैं.

ऐसा करने पर हमें लगता है जैसे हमने कोई बड़ा काम पूरा कर लिया हो और आख़िरकार हमें छुटकारा मिल गया.

कुछ लोग गोलियों को ठंडे पानी के साथ लेते हैं, जबकि कुछ गर्म पानी के साथ.

जिन लोगों को गोलियां खाना अच्छा नहीं लगता, वे अक्सर दवा का स्वाद महसूस करने से बचने के लिए उन्हें चाय, कॉफी, दूध या ठंडे लिक्विड के साथ लेते हैं.

कुछ लोग अपनी दवाइयां या गोलियां डॉक्टर के बताए तरीके के अनुसार ही खाते हैं. हालांकि कुछ लोग दिनभर में जब भी उन्हें याद आता है, तब अपनी दवाई खा लेते हैं.

By admin