• Thu. Jun 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी आग, कम से कम 21 की मौत

Byadmin

Jun 4, 2026


मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने का मामला सामने आया है

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने का मामला सामने आया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े में फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नाम के होटल में आग लगने से अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत की ख़बर है. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी दी.

एक प्रेस रिलीज़ में पुलिस ने बताया, “आज प्रातः 08:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव, निकासी एवं राहत कार्य प्रारंभ किया गया.”

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी, “फ़ायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों की सहायता से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है. पुलिस, अग्निशमन सेवा एवं अन्य आपातकालीन एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से 40 से अधिक व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु निकटवर्ती अस्पतालों में भेजा गया है. अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि इस दुखद घटना में 21 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है.

बचाव एवं तलाशी अभियान अभी भी जारी है तथा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात हैं. घटना से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त होने पर समय-समय पर साझा की जाएगी.”

घटना में जलने वालों को मैक्स अस्पताल साकेत ले जाया गया. अस्पताल ने बयान जारी करते हुए कहा, “जिन 39 मरीज़ों को अस्पताल लाया गया था उनमें से 18 की पहले ही मौत हो चुकी थी.”

By admin